1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Jill Biden pays surprise visit to Ukraine, meets first lady

Jill Biden Ukraine Visit : अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन के अचानक यूक्रेन दौरे से खलबली, जेलेंस्की की पत्नी के साथ स्कूल पहुंचीं

Rassia-Ukraine War
उज्जोर्ड। Jill Biden Ukraine Visit : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंची और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही जिल रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं।
 
जिल ने ओलेना से कहा कि 'मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिये कि अमेरिका के लोग उनके साथ खड़े हैं।' दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई। दोनों ने एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की। जिल दो घंटे तक यूक्रेन में रहीं।
 
ओलेना ने इस 'साहसिक कदम' के लिए जिल का आभार व्यक्त किया और कहा कि 'हम समझ सकते हैं कि युद्ध के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला के यहां आने का क्या महत्व है। वह ऐसे समय में यहां आई हैं, जब रोजाना सैन्य हमले हो रहे हैं। 
इससे पहले मार्च में पोलैंड की यात्रा के दौरान जो बाइडन ने कहा था कि वे इस बात को लेकर निराश हैं कि वे अपनी आंखों से हालात देखने के लिए यूक्रेन नहीं जा सकते क्योंकि संभवत: सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें इसकी इजाजत नहीं है। हाल में व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति यूक्रेन जाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई योजना नहीं हैं।
अगला लेख
पंजाब में सीरियल ब्लास्ट की खौफनाक साजिश नाकाम, तरनतारन में भारी मात्रा में RDX बरामद