गुरुवार, 31 जुलाई 2025
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Butcha's revenge, Ukrainian soldiers gunned down many Russian soldiers
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (13:51 IST)

बूचा का बदला, यूक्रेनी सैनिकों ने कई रूसी सैनिकों को गोलियों से भूना

रूस यूक्रेन युद्ध
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 43 दिनों से जारी जंग अब बर्बर होती जा रही है। रूस सैनिकों द्वारा यूक्रेन के बूचा में आम नागरिकों को मारे जाने की घटना के बाद अब यूक्रेनी सैनिकों द्वारा पकड़े गए रूसी सैनिकों की बर्बरता से हत्या कर दी गई। दरअसल, इस घटना को लेकर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की सत्यता की न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पुष्टि की है। 
 
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक यह वीडियो दिमित्रिव्का गांव का है, जो कि बूचा से करीब 11 किलोमीटर दूर है। इस वीडियो के मुताबिक एक घायल रूसी सैनिक अपने सिर को जैकेट से ढंके हुए सड़क पर पड़ा हुआ है।
 
इस सैनिक को यूक्रेनी सैनिक गोली मार देता है। इस सैनिक के शरीर में हरकत होती है तो वह सैनिक एक बार फिर उसे गोली मार देता है। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि देखो यह अभी भी जीवित है। एक अन्य रूसी सैनिक भी वहां मरा हुआ दिखाई दे रहा है। 
 
दरअसल, मृत रूसी सैनिकों की पुष्टि उनकी बांह पर लगे सफेद बैंड के आधार पर की जा रही है। क्योंकि इस तरह का बैंड रूसी सैनिक ही लगाते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बूचा शहर में हाल ही में 400 से ज्‍यादा लाशें मिली हैं इनमें 200 से ज्यादा बच्चे हैं। रूसी सेना पर आरोप है कि उसने आम नागरिकों की हत्‍या कर दी, महिलाओं के साथ बलात्‍कार किया और बड़ी संख्‍या में आम लोगों की लाशों को सामूहिक कब्रों में दफन कर दिया। 
 
ये भी पढ़ें
UP : डिप्टी सीएम मौर्य बोले, 100 दिन में 1 लाख से अधिक गरीबों को आवास होंगे मुहैया