Daily Horoscope
✕

भाजपा विधायक के बयान पर बवाल, कहा-1 शव की जगह 8 लोग आ सकते हैं

Updated: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (13:19 IST)
हुबली। कर्नाटक के हुबली से भाजपा विधायक अरविंद बेलाड के एक बयान पर बवाल मच गया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कह दिया कि एक शव को लाने में ज्यादा जगह की जरूरत होती है, इतनी जगह में 8 लोगों को वापस लाया जा सकता है।
 
पिछले दिनों कर्नाटक के एक छात्र नवीन शेखरप्पा की यूक्रेन के खारकीएव में हुई गोलाबीरी में मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम बासवराज बोम्मई के नवीन के शव को लाने की मांग की है।
 
बेलाड ने कहा- सरकार अपनी ओर से नवीन के शव को लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन चूंकि वहां लड़ाई चल रही है, इसलिए इसमें मुश्किल पेश आ रही है। जो लोग जिंदा हैं, उन्हें लाने में परेशानी हो रही है, जबकि शव लाना तो और भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो शव यहां लाया जाएगा।
 
इस पर नवीन के मामा सदानंद ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि अगर सरकार चाहें तो जो जिंदा हैं, उन्हें भी वापस लाया जा सकता है और शव को भी। जो लोग जिंदा हैं, उन्हें लाना आवश्यक है। लेकिन किसी माता-पिता ने अपना बेटा खोया है। वे उसे ज़िंदा तो नहीं देख सकते, कम से कम उसके शव को तो वे देख सकते हैं।
 
एनसीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर शमा मोहम्मद ने कहा कि क्या भाजपा इस बेशर्म बयान के लिए इस व्यक्ति को पार्टी से निकालेगी? 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख