dharma sangrah
✕

प्रेम कविता : गुमनाम पुल अच्छे थे

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (13:25 IST)
- नवीन रांगियाल
 
गुमनाम पुल सबसे अच्छे थे
जिन्होंने सबसे जर्ज़र और खतरनाक होते हुए भी उन्हें सुरक्षित रखा जो यहां आए और अंधेरों में घण्टों बैठे रहे 
 
उनके वादों को याद रखा
उन्हें अपनी आदिम दीवारों से सटकर खड़े रहने के मौके दिए
 
जंग लगी लोहे की कमज़ोर जालियां अच्छी थीं
जिनसे उड़कर ज़्यादातर मुर्गियां भागने में कामयाब रहीं
 
वो सारी बरसातें अच्छी थीं, जिनके थमने पर मजदूर काम के लिए निकले
और लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ भीगकर घर लौटीं
 
सारे बेनाम पेड़ सबसे सुंदर थे जिनकी टहनियों पर हमने कुरेदकर अपने नाम लिखे
 
वो सब जगहें अच्छी थी जहां- जहां हमने हाथ पकड़े
अंधेरे अच्छे थे जिन्होंने पहली- पहली बार चूमने के मौके दिए
 
सारे फूल अच्छे थे जिन्हें उनकी मर्जी के ख़िलाफ़ कभी अर्थियों पर रखा गया, कभी देवताओं के सिर पर
 
सबसे अच्छा था तुम्हारा निर्ममता के साथ चले जाना, और पीछे मुड़कर नहीं देखना
तुम्हारे जाने के बाद ही मैंने इंतज़ार सीखे, देर तक एक ही जगह पर खड़े रहना सीखा
 
मुझे पसंद है तह कर के टेबल पर रखे हुए रुमाल
जिन्हें देखकर मैं सोचता था तुम वापस आओगी और मेरी जिंदगी को ठीक करोगी
 
अगर तुम पूछो--
अगर तुम पूछो मुझसे
मुझे सबसे ज़्यादा क्या पसंद है तो मैं कहूंगा 
मुझे सबसे ज़्यादा तुम्हारी पीठ अच्छी लगती है
मैं जानता हूं-- 
मुझे सबसे ज़्यादा जी भरकर उसी ने चाहा।

ALSO READ: वेलेंटाइन डे पर नवीन रांगियाल की प्रेम कविता : बादल हमारे लिए टहलते हैं
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख