सम्बंधित जानकारी
- हिन्दी कविता : अधूरा सा
- बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड Comedy Joke: मैं तेरे प्यार में पागल
- सर्दी के दिनों का सबसे लाजवाब चुटकुला : यादें दिल में जम गईं
- पार्टनर से मैसेज पर भूलकर भी न करें ये 5 बातें, रिश्ते में घुल सकती है कड़वाहट
- इसलिए फ़ायदेमंद है Ego, जानिए क्या है ईगो का सकारात्मक पहलू और क्यों है ये ज़रूरी
love relation पर मार्मिक कविता : रिश्ते
जब हम और तुम मिले थे
नहीं था अपेक्षाओं का रिश्ता
नहीं था मैं बड़ा
तुम छोटे का भाव
फिर अपेक्षाओं का
विनिमय शुरू हुआ
मेरे प्रति तुम्हारा उधार
तुम्हारे सिर पर मेरा उधार
हम गिनते गए अहसान
और भारी होता गया उधार
शिकवों की रेत इकठ्ठा होती गई
रिश्तों का पानी सूखता गया
इस किनारे तुम
उस किनारे हम
बैठें हैं अपने उधार के साथ
तलाशते एक सोता रिश्ते का।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
