मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Mystery of lord ayyappaTemple
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (14:46 IST)

Mandir Mystery : सबरीमाला मंदिर, लाखों लोग आते हैं इस चमत्कार को देखने हर साल

Mandir Mystery : सबरीमाला मंदिर, लाखों लोग आते हैं इस चमत्कार को देखने हर साल - Mystery of lord ayyappaTemple
मंदिर के पास पहाड़ी पर चमकती दिखाई देती है एक रहस्यमयी ज्योति
 
नमस्कार! वेबदुनिया के मंदिर मिस्ट्री चैनल में आपको स्वागत है। चलिए इस बार हम चलते हैं भारतीय राज्य केरल में सबरीमाला के मंदिर के रहस्य को जानने। यहां पर अयप्पा स्वामी का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां विश्‍वभर से लोग अयप्पा स्वामी के दर्शन करने के लिए आते हैं। वैसे तो इस मंदिर से जुड़े हैं कई रहस्य हैं लेकिन एक ऐसा रहस्य भी है, जो हमें हैरान करता है। तो आओ जानते हैं कि क्या है वह रहस्य?
 
 
1. शिव और मोहिनी के पुत्र : धार्मिक कथा के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान भोलेनाथ भगवान विष्णु के मोहिनी रूप पर मोहित हो गए थे और इसी के प्रभाव से एक बच्चे का जन्म हुआ जिसे उन्होंने पंपा नदी के तट पर छोड़ दिया। इस दौरान राजा राजशेखरा ने उन्हें 12 सालों तक पाला। यही बाद में अयप्पा स्वामी कहलाए।
 
2. ब्रह्मचारी और तपस्वी है अय्यपा स्वामी : अयप्पा स्वामी ब्रह्मचारी और तपस्वी हैं और इसीलिए उनके मंदिर में 10 से 50 वर्ष तक की लड़कियां और महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकतीं हैं। आओ अब जानते हैं चौंकाने वाला रहस्य।
 
3. मकर संक्रांति के दिन दिखाई देती है रहस्यमय ज्योति : अयप्पा स्वामी के मंदिर के पास आकाश में मकर संक्रांति की रात घने अंधेरे में रह-रहकर यहां एक ज्योति दिखाई देती है। बताया जाता है कि जब-जब ये रोशनी दिखती है, इसके साथ शोर भी सुनाई देता है।
 
4. दर्शन करने आते हैं लाखों भक्त : इस ज्योति के दर्शन के लिए दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु हर साल आते हैं। भक्त मानते हैं कि ये देव ज्योति है और भगवान इसे जलाते हैं। इस मकर ज्योति तारे की पूजा होती है।
 
5. मकर ज्योति तारा : मंदिर प्रबंधन के पुजारियों के अनुसार मकर माह के पहले दिन आकाश में दिखने वाला एक खास तारा मकर ज्योति है। मकर ज्योति सूरज के बाद दूसरा सबसे चमकीला तारा है, जो हमारे आसमान में दिखता है जिसकी रोशनी दिखाई देती है। हालांकि लोगों का मानना कुछ और ही है, क्योंकि यदि ऐसा होता तो यह ज्योति और कहीं क्यों नहीं दिखाई देती है?
 
आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसी तरह की रहस्यमयी बातों को जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और बेल आयकॉन के बटन को दबाना न भूलें ताकि आपको नोटिफिकेशन मिल सके। धन्यवाद।