dharma sangrah

अयोध्या में घूमने की जगहें : राम मंदिर के अलावा इन 10 स्थलों के करें दर्शन

Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (17:23 IST)
Ayodhya Tourist Places
Places to visit in Ayodhya: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है और इसी दिन रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा भी हो चुकी है। यदि आप अयोध्या जी जा रहे हैं तो वहां पर राम जन्मभूमि मंदिर को देखने के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण स्थलों पर घूमना न भूलें। सप्तपुरियों में से एक अयोध्या हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक और तीर्थ स्थल है। यहां पर भारतीय धर्म के कई स्मारक, मंदिर और पवित्र स्थल मौजूद हैं।
 
1. अयोध्या के घाट : अयोध्या घाटों और मंदिरों की प्रसिद्ध नगरी है। सरयू नदी यहां से होकर बहती है। सरयू नदी के किनारे 14 प्रमुख घाट हैं। इनमें गुप्त द्वार घाट, कैकेयी घाट, कौशल्या घाट, पापमोचन घाट, लक्ष्मण घाट आदि विशेष उल्लेखनीय हैं।
 
2. राम जन्मभूमि : अयोध्या में मुख्‍य रूप से राम जन्मभूमि के दर्शन किए जाते हैं, जहां रामलला विराजमान हैं।
 
3. हनुमान मंदिर : अयोध्या के बीचोंबीच हनुमान गढ़ी में रामभक्त हनुमानजी का विशाल मंदिर है। 
 
4. दंतधावन कुंड : हनुमानी गढ़ी क्षेत्र में ही दन्तधावन कुंड है जहां श्रीराम अपने दांतों की सफाई करते थे। इसे ही राम दतौन भी कहते हैं.
5. कनक भवन मंदिर : अयोध्या का कनक भवन मंदिर भी देखने लायक है जहां राम और जानकी की सुंदर मुर्तियां रखी हैं।
 
6. राजा दशरथ का महल : यहां राजा दशरथ का महल भी बहुत ही प्राचीन और विशाल है।
 
7. भगवान ऋषभदेव का जन्म स्थल : अयोध्या में एक दिगंबर जैन मंदिर है जहां ऋषभदेवजी का जन्म हुआ था। अयोध्या में आदिनाथ के अलावा अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ और अनंतनाथ का भी जन्म हुआ था। यहां पर उनके जन्म स्थल पर भी मंदिर बने हैं। 
 
8.बौद्ध स्थल : अयोध्या के मणि पर्वत पर बौद्ध स्तूपों के अवशेष हैं। ऐसा कहते हैं कि भगवान बुद्ध की प्रमुख उपासिका विशाखा ने बुद्ध के सानिध्य में अयोध्या में धम्म की दीक्षा ली थी। इसी के स्मृतिस्वरूप में विशाखा ने अयोध्या में मणि पर्वत के समीप बौद्ध विहार की स्थापना करवाई थी। यह भी कहते हैं कि बुद्ध के माहापरिनिर्वाण के बाद इसी विहार में बुद्ध के दांत रखे गए थे। दरअसल, यहां पर सातवीं शाताब्दी में चीनी यात्री हेनत्सांग आया था। उसके अनुसार यहां 20 बौद्ध मंदिर थे तथा 3000 भिक्षु रहते थे और यहां हिंदुओं का एक प्रमुख और भव्य मंदिर था।
9. नंदीग्राम : अयोध्या से 16 मील दूर नंदिग्राम हैं जहां रहकर भरत ने राज किया था। यहां पर भरतकुंड सरोवर और भरतजी का मंदिर है।
 
10. श्री ब्रह्मकुंड : अयोध्या में मौजूद गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब (Sri Brahmakund) के दर्शन करने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से सिख श्रद्धालु आते हैं। कहते हैं कि सिख समुदाय के पहले गुरु नानकदेव, 9वें गुरु तेग बहादुर और 10वें गुरु गोविंद सिंह (guru gobind singh) ने यहां गुरद्वारा ब्रह्मकुंड में ध्यान किया था। पौराणिक कथा के मुताबिक इसी जगह के पास भगवान ब्रह्मा ने 5,000 वर्ष तक तपस्या की थी। गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में मौजूद एक ओर जहां गुरु गोविंद सिंह जी के अयोध्या आने की कहानियों से जुड़ी तस्वीरें हैं तो दूसरी ओर उनकी निहंग सेना के वे हथियार भी मौजूद हैं जिनके बल पर उन्होंने मुगलों की सेना से राम जन्मभूमि की रक्षार्थ युद्ध किया था।
 
11. अन्य तीर्थ स्थल : इसके अलावा सीता की रसोई, चक्र हरजी विष्‍णु मंदिर, त्रेता के ठाकुर, राम की पौढ़ी, जनौरा, गुप्तारघाट, सूर्यकुंड, सोनखर, सरयू पार छपैया गांव, सरयू तट पर दशरथ तीर्थ, नागेश्वर मंदिर, दर्शनेश्वर मंदिर, मोती महल-फैजाबाद, गुलाब बाड़ी-फैजाबाद और तुलसी चौरा आदि स्थान भी देखने लायक हैं।

<>
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सुरों की वह रानी, जिसने लता की छाया से निकलकर बनाई अपनी अलग दुनिया: आशा भोसले की अनसुनी कहानी

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल