1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Mantra of Bajrang Bali

बजरंग बली के 11 मंत्र, मंगलवार को जपें, संकट का होगा अंत

Hanuman jee Worship
श्री बजरंग बली अद्भुत शक्तियों व गुणों के स्वामी हैं। बजरंग बली की भक्ति तन, मन व धन से संपन्न बनाने वाली मानी गई है। जीवन में शत्रु निवारण, शक्ति और सिद्धि की कामना के लिए श्री हनुमान के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। यहां पढ़ें हर संकट का अंत करने वाले बजरंग बली के 11 खास मंत्र- 
 
1. 'ॐ हं हनुमते नम:।'
 
2. 'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।'
 
3. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।'
 
4. 'ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।'
 
5. 'ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।'
 
6. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।'
 
7. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय
विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय
सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।। 
 
8. 'और मनोरथ जो कोई लावै,
सोई अमित जीवन फल पावै।'
 
9. 'पूर्व कपि मुखाय पंचमुख हनुमते टं टं टं टं सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा।।'
 
10. 'दुर्गम काज जगत के जेते,
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।'
 
11. 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,
अस बर दीन जानकी माता।'