ramcharitmanas
✕

अमरनाथ के अतिरिक्त इन धार्मिक स्थलों में फट चुके हैं बादल

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2022 (12:17 IST)
Badal fatna : भारत के हिमालयीन राज्यों में मानसून में अक्सर बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। आओ जानते हैं कि अमरनाथ के अतिरिक्त किन धार्मिक स्‍थलों पर बादल फट चुके हैं।
 
1. केदारनाथ : वर्ष 2013 में केदारनाथ यात्रा के दौरान भी बादल फटने और एक प्राकृतिक झील के फूट पड़ने से केदारनाथ के आसपास जल प्रलय हो गई थी जिसके चलते अनुमानीत रूप से 10 हजार लोग मारे गए थे। 13 जून से 17 जून के बीच यह तबाही जारी रही थी। आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोग बेघर हो गए थे। 
 
2. वैष्णो देवी : पिछले साथ वैष्णो देवी में भी बादल फटने से बाढ़ के हलात पैदा हो गए थे। जम्मू स्थित इस पवित्र धाम में भी कई बार बादल फटने की घटना हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में वैष्णो देवी में भगदड़ मचने से भी 12 लोगों की मौत हो गई थी। 
 
3. नैना देवी : हिमाचल में स्थित नैना देवी मंदिर के आसपास भी कई बार बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की जई है। शिमला और कुल्लू घाटी में अक्सर बादल फटते रहते हैं। 2 अगस्त 2008 को पत्थर गिरने की अफवाहों के कारण यहां भगदड़ मच गई थी, जिसके चलते 162 लोगों की मौत हो गई थी और 47 लोग घायल हुए थे।
 
उत्तरखंड के जोशीमठ में, उत्तरकाशी में, हिमाचल के धर्मशाला में और असम के कामाख्या मंदिर के आसपास भी बादल फटने की घटना हो चुकी है। 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

दशहरा 2026: आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख