sawan somwar

अमरनाथ यात्रा की सावधानियां, आ सकती हैं ये 10 परेशानियां

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (15:27 IST)
Amarnath Yatra: केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और अमरनाथ यात्रा सहित बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा में कई तरह के खतरे रहते हैं। ऐसे में यदि आप अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको 10 सावधानियां जरूर रखना चाहिए।
 
1. अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो बच्चों और वृद्धों को साथ न ले जाएं। 13 वर्ष से कम उम्र या 65 वर्ष से ऊपर और गर्भवती महिलाओं न ले जाएं। अन्यथा आपको परेशानियां आ सकती हैं। परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा के सभी नियमों और रुट को अच्‍छे से समझ लें। पहाड़ों पर यात्रा के लिए महिलाएं साड़ी के बजाय सलवार सूट या कोई सुविधाजनक वस्त्र पहनें।
 
2. इस बार यात्रा के दौरान बेहतर कैंपों की व्यवस्था होगी। बोर्ड ने यात्रा के दौरान लंगर की व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी है। कैंपों में रहते वक्त सतर्क रहें और मौसम के अनुसार रात्रि में सुरक्षा के साधन साथ में रखें। तय समय पर ही यात्रा कैप पर पहुंच जाएं। यदि ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो अपने ग्रुप से दूर ना हों, एकत्रित होकर ही यात्रा करें।

 
3. यात्रा पर जाने से पहले ठंड से बचने के लिए उचित कपड़े रख लें। कई बार ऐसा होता है कि जिन्हें ठंड बर्दाश्त नहीं होती है उनके लिए समस्या खड़ी हो जाती है। हो सके तो कुछ पन्नियां रखें जिन्हें भीतर पहनने से ठंड से बचा जा सकता है और साथ ही यह आपको बारिश और बाढ़ से बचने में भी काम आएगी। रेनकोट और सामानों को वॉटरप्रूफ रखने के लिए जरूरी कार्य करें।
 
4. यदि आपको लगता है कि आप आगे यात्रा जारी नहीं रख सकते हैं या आपके किसी सदस्य को किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य परेशानी है तो आपको यात्रा स्थगित करके किसी सुरक्षित कैंप में शरण लेना चाहिए। यह न सोचें कि इतनी दूर आने के बाद तो अब दर्शन करने ही लौंटेंगे।
 
5. जरूरी सामान में कंबल, छाता, रेल कोट, वाटरप्रूफ बूट, छड़ी, टार्च, स्लीपिंग बैग आदि रख लें। खाने के सामान में सूखे मेवे, टोस्ट, बिस्किट और पानी की बोतल जरूर रख लें।
6. अपने सामान से लदे घोड़ों/खच्चरों और कुलियों के साथ ही रहें। पंजीकृत लेबर, खच्चर और पालकी वालों की सेवाएं ही लें और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को मानें।
 
7. अमरनाथ की यात्रा के मार्ग में कई लोगों का ऑक्सिजन की कमी महसूस होती है ऐसे में सावधानी बरतें। जिन लोगों में आयरन और कैल्शियम की कमी होती हैं उनके शरीर में ऑक्सिजन लेवल भी जल्द ही घट जाता है। कई लोग इसके लिए कर्पूर का उपयोग भी करता है। कर्पूर को नाक के पास लगाकर सूंघा जाता है।
 
 
8. खाली पेट यात्रा ना करें। यात्रा प्रारंभ होने के समय नाश्ता जरूर कर लें या खाने का समय होता खाना खाकर ही निकलें। ये न सोचे की रास्ते में किसी कैंप में खा लेंगे। 
 
9. अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 2 रास्ते हैं- एक पहलगाम होकर जाता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से जाता है। यानी देशभर के किसी भी क्षेत्र से पहले पहलगाम या बालटाल पहुंचना होता है। इसके बाद की यात्रा पैदल की जाती है। सरकार द्वारा निर्धारित रास्ते से ही यात्रा करें। चेतावनी वाले स्थानों पर न रुकें, आगे बढ़ते रहें।
 
 
10. यात्रा के समय साथ में आधारकार्ड और सभी प्रमुख लोगों के मोबाइल नंबर की एक पर्ची जरूर रखें। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत सुरक्षाकर्मियों को दें। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण और पूर्ण पूजन विधान

शिव जी की मूर्ति से भी ज़्यादा क्यों पूजा जाता है शिवलिंग? जानिए इसके 5 गूढ़ रहस्य

रक्षाबंधन 2026: 5 त्योहार, 1 अंतरराष्ट्रीय दिवस और चंद्र ग्रहण का महासंयोग; चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

मोदी चालीसा, क्या जीवित लोगों की पूजा-पाठ और कर्मकांड उचित है? जानिए हिंदु धर्म के नियम

अगला लेख