• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. इस्लाम धर्म
  6. ईदे-अजहा : कुर्बानी का पर्व
Written By WD

ईदे-अजहा : कुर्बानी का पर्व

बकरीद 7 नवंबर को

बकरीद
ND

मुस्लिम समुदाय के घरों में इदुज्जुहा की तैयारी शुरू हो गई है। चांद की तस्दीक होने के बाद 7 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इस बीच हजारों भेड़ और बकरों की खरीद-फरोख्त हो चुकी है। वहीं आज भी बाजार में लोग कुर्बानी के लायक बकरों की तलाश करते रहे।

कुर्बानी का पर्व इदुज्जुहा को अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। लिहाजा सभी मुस्लीम घरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के मु‍स्लिम बकरों की खरीदी करने के लिए शहर समेत आसपास के बाजारों में शिरकत कर रहे है, ताकि कुर्बानी के लायक बकरे उपलब्ध हो सके।

ND
इस्लाम की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इदुज्जुहा के दिन ही हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र हजरत इस्माईल के अल्लाह की राह में कुर्बानी दी थी। हालांकि कुर्बानी के समय उनके पुत्र के स्थान पर अल्लाह ने अपनी शक्ति से एक तुम्बा को रख दिया था।

इस घटना के बाद पैगंबर मोहम्मद ने कुर्बानी का यह क्रम जारी रखा और इसे ही इदुज्जुहा पर्व के रूप में मनाने की परंपरा है।

इस दिन सभी मुस्लिम अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देते हैं। इसके लिए पर्व के एक महीने पहले से ही बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। यही कारण है कि इन दिनों रोज सैकड़ों बकरों की खरीदी हो रही है।