बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. हिन्दू धर्म
  6. ईमानदार होने का अर्थ....
Written By WD

ईमानदार होने का अर्थ....

सत्य विचार

पं श्रीराम शर्मा आचार्य
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
FILE

* ईमानदार होने का अर्थ होता है हजार मनकों में से अलग चमकने वाला हीरा।

* ज्यो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपना ईमान, साहस और धैर्य को कायम रखता है, वस्तुतः वही सच्चा शूर वीर है।

* आलस्य से बढ़कर अधिक घातक और स्वयं का अधिक शत्रु कोई और नहीं है।

* कायर व्यक्ति अपने मृत्यु से पूर्व कई बार मर चुका होता है, जबकि बहादुर व्यक्ति को मरने के दिन ही मरना पड़ता है।

* किसी भी व्यक्ति को ईष्या उसी तरह खा जाती है, जैसे कपड़ों को कीड़े खाते हैं।

* जीवन का अर्थ है 'समय', जो अपने जीवन से प्यार करते हों वह आलस्य में समय न गवाएं।

* आय से अधिक खर्च करने वाले हमेशा ही तिरस्कार के भागी बनते है और अनेक कष्ट भोगते हैं।