शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Young man tied to a pole and beaten on suspicion of theft
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (15:14 IST)

खरगोन में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

खरगोन में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, 6 के खिलाफ मामला दर्ज - Young man tied to a pole and beaten on suspicion of theft
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में कपास चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ऊन थाना क्षेत्र के जमन्या गांव में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुवार को 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
अधिकारी के मुताबिक घटना 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब एक किसान और उसके साथियों ने एक व्यक्ति को उसके खेत से कथित तौर पर कपास चुराते हुए पकड़ा। अधिकारी के अनुसार किसान और उसके साथियों ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर डंडों से उसकी पिटाई की।
 
खरगोन अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने किसान और उसके 6 साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। शुक्ला के मुताबिक कपास चोरी करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
क्यों स्थगित हुआ ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान, दिल्ली की राजनीति में बवाल