गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman sexually assaulted on Delhi-Mumbai flight
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (12:31 IST)

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार - Woman sexually assaulted on Delhi-Mumbai flight
मुंबई। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी।
 
उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया जिन्होंने हस्तक्षेप किया।
 
उन्होंने बताया कि विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
G-20 Summit: पीएम मोदी बोले, जैव विविधता संरक्षण व सुरक्षा पर कार्रवाई में भारत आगे