1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 2 august 2025 live update

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं की सौगात दी

modi in varansi
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर 2200 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पल पल की जानकारी...


12:01 PM, 2nd Aug
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत और दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से देश की ताकत और क्षमताओं को देखा है। उन्होने कहा कि इस नए भारत में आतंक के दोषियों को धूल चटाने और दुश्मनों की सीमा में घुसकर उनका सफाया करने का साहस है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से, मैं प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करता हूं।

11:36 AM, 2nd Aug
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश में लगभग 2200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इस धनराशि के जारी होने के साथ योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

09:04 AM, 2nd Aug
भोपाल से पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए उसे भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद का जन्मदाता बताया है। मुंबई की एनआईए कोर्ट ने 31 जुलाई को मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। ALSO READ: साध्वी प्रज्ञा बोलीं, भगवा आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस का मुंह काला

07:43 AM, 2nd Aug
जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर। SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF इस अभियान को अंजाम दे रही है।

07:38 AM, 2nd Aug
पीएम मोदी आज वाराणसी आएंगे। वे यहां करीब 2200 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें