बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman beats police man in punjab
Written By
Last Modified: मोगा , बुधवार, 18 जुलाई 2018 (10:23 IST)

पुलिस कांस्टेबल ने मांगा पैसा, महिला ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

punjab woman
मोगा। पंजाब के मोगा में स्थित मचाकिमल सिंह गांव में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक महिला ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को पेड़ से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। 
 
कांस्टेबल इकबाल सिंह ने दावा किया कि महिला से वह उधार ली गई रकम को लौटाने के लिए कहने गया था जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ बदसलूकी की गई। 
 
घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद कांस्टेबल को मुक्त किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
 
जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर ट्रंप ने बदले सुर, बोले कोई जल्‍दी नहीं