शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Viswanatha Sagarji
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 जून 2019 (00:27 IST)

सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागरजी का निधन

Viswanatha Sagarji। सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागरजी का निधन - Viswanatha Sagarji
सीकर। सड़क हादसे में घायल जैन मुनि विश्वनाथ सागरजी का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दांता में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम बिदाई दी। 
 
जानकारी के अनुसार जैन मुनि कई दिनों से दांता में थे। गुरुवार शाम वे जीजोठ गांव जाने के लिए निकले थे। दांता से निकलते ही झाड़ली तलाई के पास अज्ञात वाहन ने जैन मुनि की ट्राईसिकल को पीछे से टक्कर मार दी। उनके 3 सेवादारों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दांता सीएचसी पहुंचाया।
 
वहां से जैन मुनि को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जैन मुनि का शव दांता लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। (भाषा)