शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. violent clash over serving fish in marriage party in gopalganj
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 जून 2021 (21:52 IST)

मछली के लिए चले लाठी-डंडे, बिहार में शादी में हुआ बवाल

मछली के लिए चले लाठी-डंडे, बिहार में शादी में हुआ बवाल - violent clash over serving fish in marriage party in gopalganj
पटना। बिहार के गोपालगंज जिले भोरे थाना क्षेत्र में एक मछली के टुकड़े के लिए लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। 
 
जानकारी के मुताबिक भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया गांव में शुक्रवार रात विवाह भोज के दौरान मछली का मुड़ा (सिर) नहीं मिलने के कारण एक पक्ष नाराज हो गया और बातचीत मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में लोगों ने एक-दूसरे की लाठी और डंडों से पिटाई की, जिसके चलते 11 लोग घायल भी हो गए। 
 
इनमें से कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों के बयान के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  
 
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक भटवलिया गांव निवासी धन्नू गोंड की लड़की की शादी थी। भोज में शामिल हीरा गोंड ने मछली का सिर मांग लिया। देरी होने पर हीरा बिगड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। सुदामा गोंड़ के बयान पर हीरा गोंड सहित 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें
COVID-19 : दिसंबर 2022 तक 1,50,000 SHC, PHC बनेंगे आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र