बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vehicles collide due to thick fog in Noida
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (17:35 IST)

नोएडा में घना कोहरा, दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल

नोएडा में घना कोहरा, दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल - Vehicles collide due to thick fog in Noida
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जनभर गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे इस घटना में 4 लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज में टकराते चले गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया तथा यातायात को चालू किया गया।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy ने लांच किए S21 सीरीज के धमाकेदार स्मार्टफोन