Daily Horoscope
✕

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 (12:15 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर रखरखाव की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। खटीमा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई गौशाला का निर्माण किया गया है। इससे 16 हजार से ज्यादा गौवंश को नया आशियाना मिला।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में गौवंश संरक्षण और निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गौवंश को गौ सदनों के माध्यम से सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में खटीमा में 7.23 करोड़ रुपए की लागत से निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला का निर्माण किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह गौशाला गौवंश की बेहतर देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ ही किसानों को आवारा पशुओं से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
खटीमा में बनी इस नई और आधुनिक गौशाला से स्थानीय किसानों को बहुत फायदा होगा। कई बार आवारा पशुओं के खेतों में घुसने से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती थीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस हाई-टेक गौशाला के शुरू होने से निराश्रित पशुओं को एक उचित स्थान मिलेगा और किसानों की समस्या भी हल होगी।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई; ईरान की मदद करने वाली 9 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

अगला लेख