Hanuman Chalisa
✕

उप्र निकाय चुनाव नतीजे नोटबंदी व जीएसटी पर मुहर : जेटली

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (19:13 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों ने जीएसटी के लिए जनसमर्थन की एक बार फिर से पुष्टि की है और इस नई कर व्यवस्था ने कारोबारियों के लिए कारोबार करना आसान किया है।
 
जेटली ने मीडिया ब्रीफिंग में नोटबंदी के फैसले के बाद उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को मिली अभूतपूर्व जीत की याद दिलाई। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पार्टी ने उप्र में कारोबारी केंद्रों में शानदार जीत दर्ज की।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार के नतीजों (उप्र में) ने सिर्फ इसकी फिर से पुष्टि की है। सत्तारूढ़ भाजपा उत्तरप्रदेश में 3 चरणों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के शुरुआती 4 घंटों के रुझान के मुताबिक यह राज्य में मेयर की 16 में से 14 सीटों पर आगे चल रही है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस ने जीएसटी की खामियों और नोटबंदी का इस्तेमाल गुजरात चुनाव में भाजपा को आड़े हाथ लेने में किया है। जेटली ने कहा कि जीएसटी ने व्यापार और कारोबार करना बहुत आसान बनाया है। हर कारोबारी का बाजार आकार बढ़ा है। अब पूरा देश उसका बाजार है। 
 
हालांकि उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी की 'धरम की दलाली' वाले तंज पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख