ramcharitmanas
✕

क्या है रॉ का स्नैच ऑपरेशन और होता कैसे है...

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (18:03 IST)
काफी समय से रॉ स्नैच ऑपरेशंस (धरपकड़ अभियानों) में भी शामिल रही है। स्नैच ऑपरेशन में रॉ के अधिकारी विदेश में किसी संदिग्ध को पकड़ते हैं और देश के अज्ञात स्थान पर पूछताछ के लिए लाते हैं। प्रत्यर्पण की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए ऐसा किया जाता है। स्नैच ऑपरेशनों को समझने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' अच्छा उदाहरण है। पिछले दशक में रॉ ने नेपाल, बांग्लादेश एवं अन्य देशों में 400 सफल स्नैच ऑपरेशनों को अंजाम दिया है।
 
 
इसके साथ ही, नेपाल, बांग्लादेश और अन्य देशों से कुछ कुख्यात आतंकवादियों को पकड़कर पूछताछ की है। जिन कुख्‍यात आतंकवादियों को पकड़कर पूछताछ की गई है, उनमें खालिस्तान कमांडो फोर्स का भूपिंदरसिंह भूदा, लश्कर के आतंकवादी तारिक महमूद, अब्दुल करीम टुंडा, शेख अब्दुल ख्‍वाजा शामिल हैं। विदित हो कि अब्दुल ख्वाजा उन लोगों में शामिल था जोकि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पा‍किस्तानी आतंकवादियों को निर्देश दे रहा था।
 
 
इसी तरह से इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक नेता यासीन भटकल को भी पकड़ा गया था। उल्लेखनीय है कि रॉ ने केवल कुछेक ऑपरेशनों की ही जानकारी सार्वजनिक की है। संभव है कि बहुत बड़ी संख्‍या में ऐसे अन्य ऑपरेशनों की हमें जानकारी होगी भी नहीं। हम तो सिर्फ इतना जानते हैं कि इस तरह की संस्था के कारण हम सुरक्षित हाथों में हैं।
 
वर्ष 2009 के दशक में खोजी पत्रिका 'द वीक' ने एक कवर स्टोरी प्रकाशित की थी जिसमें भारत के एक गोपनीय ऑपरेशन की जानकारी दी गई थी। रॉ एजेंटों ने तब इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ नेपाल और अन्य सीमावर्ती देशों से घुसपैठ करने आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान चलाया था।
 
 
इन ऑपरेशनों के तहत लंबी प्रत्यर्पण प्रक्रिया से बचते हुए संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़कर भारत लाया गया था और इनसे अज्ञात स्थानों पर पूछताछ की गई थी और आम तौर पर इन्हें अदालतों में पेश कर दिया जाता है। आतंकवादियों के लिए आसान घुसपैठ द्वार बन जाने के बाद रॉ और आईबी नेपाल में सक्रिय रही है। इनमें से ज्यादातर पकड़े गए उग्रवादियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख