dharma sangrah
✕

उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद के नाम पर आया फोन

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (11:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बांद्रा स्थित निवास मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकीभरा कॉल आने के बाद से मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों के मुताबिक ठाकरे के निवास को उड़ाने की यह धमकी दाऊद के नाम से दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।
 
खबरों के अनुसार शनिवार रात को मातोश्री के लैंडलाइन पर 3 से 4 बार फोन आया। फोन दुबई के किसी नंबर से आया था। लैंडलाइन पर 4 बार फोन आने की बात कही जा रही है। फोन करने वाले शख्स ने मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी दी।
 
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब ने कहा कि मातोश्री निवास स्थान पर एक कॉल आया था। दाऊद का आदमी होने की उसने बात कही। मुख्यमंत्री से बात करने की मांग फोन करने वाले व्यक्ति ने की। हमने इस कॉल के बारे में पुलिस कमिश्नर को जानकारी दे रखी है। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन यह कॉल सच या झूठ था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

अगला लेख