Hanuman Chalisa

उद्धव ठाकरे को अयोध्या समारोह के लिए न्योते की जरूरत नहीं

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:59 IST)
Uddhav Bala Saheb Thackeray: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अगले महीने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिवसेना का उत्तर प्रदेश के इस शहर से पुराना नाता है।
 
राउत ने दावा किया कि जब भाजपा ने 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया था तो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने इसकी जिम्मेदार ली थी। अयोध्या में नव निर्मित मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह अगले साल 22 जनवरी को आयोजित किया जाना है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या ठाकरे को इस समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है, इस पर राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण देने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम आपसे (भाजपा) पहले अयोध्या में हैं।
 
राउत ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख (दिवंगत) अशोक सिंघल मुंबई में ठाकरे के आवास मातोश्री में बैठकें किया करते थे और उस वक्त भाजपा वहां थी ही नहीं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख