शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tripura government will give 2 kg flour and 1 kg sugar free
Last Updated : शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (16:28 IST)

दुर्गा पूजा से पहले राशन कार्ड धारकों को त्रिपुरा सरकार 2 किग्रा आटा और 1 किग्रा चीनी मुफ्त देगी

दुर्गा पूजा से पहले राशन कार्ड धारकों को त्रिपुरा सरकार 2 किग्रा आटा और 1 किग्रा चीनी मुफ्त देगी - Tripura government will give 2 kg flour and 1 kg sugar free
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव से पहले 9.83 लाख राशन कार्ड धारकों को 2 किलोग्राम आटा, 1 किलोग्राम चीनी और 500 ग्राम सूजी मुफ्त देगी। एक अधिकारी ने बताया कि पहले सरकार इन वस्तुओं को रियायती दरों पर बेचती थी, लेकिन इस बार यह राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में दी जाएगी।ALSO READ: Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिए कब है कलश स्थापना?
 
साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकार ने लोगों को 2 किलोग्राम आटा, 1 किलोग्राम चीनी और 500 ग्राम सूजी देने का फैसला किया है। यह मुफ्त होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि सरकार दुर्गा पूजा से पहले इन वस्तुओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए 6.84 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उपभोक्ता अक्टूबर के पहले सप्ताह से उचित मूल्य की दुकानों पर इन्हें प्राप्त करना शुरू कर सकते हैं।ALSO READ: Shardiya navratri 2024: वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए दुर्गा प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त
 
चौधरी ने यह भी घोषणा की कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 30 सितंबर से पुराने कागजी राशन कार्ड को पीवीसी राशन कार्ड से बदलना शुरू कर देगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
विदेश मंत्री जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस व महासभा अध्यक्ष यांग से मुलाकात