Daily Horoscope
✕

West Bengal : बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, रास्‍ते में रोककर डंडों व पत्थरों से किया हमला

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (20:32 IST)
Birbhum West Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता को कुछ लोगों ने कंकराटाला बस स्टैंड के पास रोका और फिर डंडों व पत्थरों से उसकी पिटाई की। घायल शख्‍स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि यह हत्या राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। हत्या के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
 
लिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को मोटरसाइकल सवार शेख नियामुल को कुछ लोगों ने कंकराटाला बस स्टैंड के पास रोका और फिर डंडों व पत्थरों से उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि घायल नियामुल को सिउरी सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैदान पर बैट से पीट-पीटकर हत्या, तीन हिरासत में
नियामुल के भाई और तृणमूल कार्यकर्ता इनामुल शेख ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट ने की है, जिसने पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए काम किया था। जिला तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि इस दावे का खंडन किया और आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले आतंक फैलाने के लिए भाजपा सदस्यों ने नियामुल की हत्या की है।
ALSO READ: TMC पार्षद की गोली मारकर हत्या, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक
आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि यह हत्या राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख