1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Trans man becomes pregnant in Kerala

केरल में प्रेग्नेंट हुआ ट्रांस पुरुष, 3 वर्षों का इंतजार होगा खत्म

trans male
कोझीकोड। केरल के कोझीकोड में रहने वाले एक ट्रांसजेंडर जोड़े के घर में जल्द ही नन्हा महमान आने वाला है। कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया के जरिए माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। कपल उम्मीद कर रहा है कि मार्च के महीने में उनका पहला बच्चा दुनिया में आएगा। जिया और जहाद ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि पिछले 3 वर्षों से वे साथ में रह रहे हैं।
 
जिया ने प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा कि हालांकि जन्म से मैं या मेरा शरीर महिला नहीं है, लेकिन एक बच्चा मुझे मां कहकर पुकारे, यह मातृत्व वाला सपना मेरे भीतर था। 3 साल हो गए हैं, जब से हम साथ में हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
बिल गेट्स ने बनाई रोटियां, घी लगाकर खाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो