suvichar

उत्तराखंड में 7 ट्रैकर्स की मौत से हड़कंप, उत्तरकाशी जिले में रुकी ट्रैकिंग

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (08:12 IST)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर 7 ट्रैकर्स की मौत के बाद हड़कंप मच गया। उत्तरकाशी डीएम ने गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैक रूटों की स्थिति सुधरने तक सभी ट्रैक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी ट्रैक पर ट्रैकिंग रोक दी गई है।
 
डीएम मयूर दीक्षित ने जिले के सभी डिवीजनों और नेशनल पार्क के डीएफओ और उप निदेशकों की बैठक करके ये निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के ट्रैकिंग रुट और हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में जाने वाले ट्रैकर्स के लिए नए नियम लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।
 
डीएम ने जिले के सभी वन अधिकारियों को ट्रैकर्स की मेडिकल जांच अनिवार्यता का सख्ती से पालन करवाने के मेकेनिज्म बनाने को भी कहा है। जिले के मोरी, हर्षिल, भटवाड़ी क्षेत्रों में एक सीमित ऊंचाई (लगभग 12 हजार फीट) तक ही पूरी मेडिकल जांच, रजिस्टर्ड ट्रैकिंग एजेंसी के सभी मानकों और इक्विपमेंट की जांच के बाद ट्रेकर्स को आगे जाने की अनुमति देने को कहा गया है।
 
बीती 17 और 18 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से उत्तरकाशी जिले से सटे भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ITBP के तीन पोर्टरों और हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर 7 ट्रेकर्स की मौत हो गई थी। दो ट्रेकर अब भी लापता हैं। इस बर्फबारी के कारण गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत ट्रैक रुट क्षतिग्रस्त हो गए इसलिए सभी ट्रैक पर आवाजाही रोकी गई है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख