dharma sangrah
✕

सोनाली हत्याकांड CBI जांच की ओर, हरियाणा ने गोवा को लिखी चिट्‌ठी

Updated: सोमवार, 29 अगस्त 2022 (23:02 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को पत्र लिखकर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के फोगाट के परिवार के सदस्यों को आश्वासन देने के बाद यह कदम उठाया गया है।
 
सोनाली के परिजनों ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की थी और पूरे प्रकरण की केंद्रीय जांच एजेंसी से तहकीकात कराने की मांग की थी। खट्टर ने भी दिवंगत नेता के परिवार को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार इस मामले में गोवा सरकार को पत्र लिखेगी। विज ने बताया कि फोगाट के परिवार के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, इस हत्याकांड में कुछ 'बड़े नाम' भी शामिल हो सकते हैं।
 
भाजपा नेता एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में पिछले सप्ताह रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। विज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र दिया था और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
 
उन्होंने कहा कि परिवार के पत्र के आधार पर राज्य सरकार ने गोवा के मुख्यमंत्री को मौत के प्रकरण की तहकीकात केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने के लिए लिखा है ताकि मामले में सभी तथ्य सामने आ सकें। मंत्री ने कहा कि जब भी गोवा पुलिस हरियाणा आने का निर्णय करती है, प्रदेश पुलिस उनके साथ पूरा सहयोग करेगी।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

अगला लेख