dharma sangrah
✕

बड़ा खुलासा, TET में फेल हुए 293 लोगों को 4 माह बाद मिला पासिंग सर्टिफिकेट, 13 गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (23:16 IST)
पुणे। साल 2020 में हुई महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में असफल रहे 290 से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम आने के चार महीने बाद पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया।
 
पुणे पुलिस फिलहाल टीईटी -2020 के परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही है और अब तक एक आईएएस अधिकारी सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
जांच में पता चला है कि टीईटी पास नहीं करने वाले 293 उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के चार महीने बाद पासिंग सर्टिफिकेट दिया गया। पुलिस ने पहले पाया था कि 7,800 उम्मीदवारों के अंकों में कथित रूप से हेरफेर किया गया था और पैसे के बदले उन्हें बदल दिया गया था।
 
पिछले हफ्ते पुलिस ने मामले के सिलसिले में आईएएस अधिकारी सुशील खोडवेकर को ठाणे से गिरफ्तार किया था। उनसे पहले, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के आयुक्त (अब निलंबित) तुकाराम सुपे, परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार फर्म जीए सॉफ्टवेयर के निदेशक प्रीतेश देशमुख और शिक्षा विभाग में सलाहकार अभिषेक सावरीकर को गिरफ्तार किया गया था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख