1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. terrorists attacked pdp leaders house in kashmir

कश्मीर में आतंकियों ने PDP नेता के घर किया हमला, घायल अंगरक्षक की उपचार के दौरान मौत

Jammu and Kashmir
जम्मू। कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी (PDP) नेता के घर पर हमला किया है। इस हमले में उनका अंगरक्षक (निजी सुरक्षा गार्ड) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता के पीएसओ पर गोली चलाई। इसमें पीएसओ गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
 एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह मध्य कश्मीर के श्रीनगर स्थित नाटीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के पीएसओ पर गोली चलाकर वहां से फरार हो गए। इस हमले में पीएसओ घायल हो गया।
कांस्टेबल पीएसओ की पहचान कांस्टेबल मंजूर अहमद के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। नाटीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस हमले के उपरांत नाटीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न नाकों पर गाड़ियां रोककर तलाशी ली जा रही है।
पीडीपी नेता परवेज का कहना था कि हमले के समय मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी मां और अन्य परिवार वाले  घर में थे। सुबह फिरन पहने 2 हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। मेरा दूसरा पीएसओ निकला और उसने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग गए। उनका आरोप है कि उनको मिल रही धमकियों के बावजूद उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत में कमजोर मानसून के पीछे उत्तरी अटलांटिक की उथल-पुथल