ramcharitmanas

पुलिसकर्मी को गोली मारने वाला आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (11:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस शिविर में एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल करने वाले आतंकवादी को गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मोहम्मद आमीन मलिक को मार गिराया। आतंकवादी पहले आत्मसमर्पण कर चुका था।

ALSO READ: आतंकियों ने की बीजेपी नेता की हत्या, घर में घुसकर किया हमला
 
त्राल में विशेष अभियान समूह (एसओजी) शिविर के भीतर इस आतंकवादी और पुलिस के बीच बुधवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मलिक ने कांस्टेबल अमजद खान की राइफल कथित तौर पर छीन ली थी और उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। खान को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आतंकवादी राइफल के साथ शिविर में छिप गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि त्राल इलाके के नगबाल के रहने वाले मलिक ने .12 बोर की राइफल के साथ 30 मई को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को बुधवार को फिर से आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कोशिश की थी और यहां तक कि उसके माता-पिता को भी उसे मनाने के लिए बुलाया था। हालांकि मलिक ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया था। उसने सुरक्षा बलों की ओर गोलीबारी शुरू कर दी थी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख