suvichar

CoronaVirus Live Update: सीरम इंस्टिट्यूट ने मांगी भारत में स्पूतनिक V के निर्माण की अनुमति

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (14:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 1,34,154 नए मामले आए और 2,887 लोगों ने जान गंवा दी। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,84,41,986 हुए और मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंची। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


02:23 PM, 3rd Jun
-कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गोवा, बिहार, ओडिसा, उत्तराखंड में पूर्ण लॉकहाउन। 
-पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर में भी नहीं मिली कोरोना कर्फ्यू से राहत। 
 

12:11 PM, 3rd Jun
-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने देश में कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मांगने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया है।
-पुणे स्थित कंपनी ने जांच विश्लेषण और परीक्षण के लिए भी मंजूरी मांगी है।
-इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है।

10:55 AM, 3rd Jun
-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज की मद में जनता द्वारा खर्च किए गए धन की भरपाई के आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए।
-अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया था कि वह कोरोना के निजी इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है। भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे।'
-इसी ट्वीट में ‘ब्लैक फंगस’ के मुफ्त इलाज की भी मांग करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस बारे में भी तत्काल घोषणा करे।

10:53 AM, 3rd Jun
-भारत में कोविड-19 के 1,34,154 नए मामले आए और 2,887 लोगों ने जान गंवा दी। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,84,41,986 हुए और मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंची।
-भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,13,413 हुई।

10:52 AM, 3rd Jun
-कर्नाटक में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 2.93 लाख से अधिक हैं और यह संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य में बुधवार को 16,387 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.35 लाख से अधिक हो गई है और सक्रिय मामले 2.93 लाख से अधिक है।
-केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बुधवार को 10,315 और घटकर 1.92 लाख के करीब पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में तीसरे स्थान पर स्थित महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक है। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित कर्नाटक में सबसे अधिक 2.98 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।
-तमिलनाडु में कोरोना वायरस के नए मरीजों के मिलने में कमी का सिलसिला जारी है और बुधवार को 25,317 नए मामले आए जबकि 483 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 21,48,346 हो गए।
 
हैं जिसके बाद मृतक संख्या 25,205 हो गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख