dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तीन आतंकियों को घेरा, एक को किया ढेर

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (09:52 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
 
 
पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने बताया कि अनंतनाग में कोकरनाग के गडोले गांव में मुठभेड़ चल रही है। वहां दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी फिलहाल रुकी हुई है लेकिन तलाश अभियान जारी है। किसी भी किस्म की अफवाह फैलने से रोकने के लिए सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गयी हैं। सुरक्षा कारणों से घाटी में लगातार तीसरे दिन ट्रेन सेवाएं भी स्थगित रहीं।
 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गडोले गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
 
 
सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे, तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु की दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गयी।
 
 
आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान किसी भी किस्म के विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए मुठभेड़ स्थल के पास भी पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की है लेकिन इस संबंध में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। 
 
 
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में 22 अगस्त को ईद-उल-अजहा के दिन आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों और भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (वार्ता)
 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख