T Raja Singh resigns : टी राजा सिंह ने BJP से दिया इस्तीफा, फायरब्रांड नेता किस बात को लेकर थे नाराज, एक्स पर बताई वजह
तेलंगाना भाजपा में उस समय खलबली मच गई जब उनके फायरब्रांड नेता टी राजा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। टी राजा हिन्दुत्व को लेकर मुखर माने जाते थे। गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने अपना इस्तीफा भाजपा राज्य प्रमुख को भेज दिया।
राज्य में पार्टी के अंदर नेतृत्व को लेकर तनातनी के बीच उनका यह फैसला सामने आया है। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने एक्स पर इसका खुलासा कर दिया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है। उन्होंने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नया नाम सामने आने के बाद ये फैसला लिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तेलंगाना में रामचंद्र राव को पार्टी की कमान दी जा सकती है।
एक्स पर बताया कारण
टी राजा सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।
The silence of many should not be mistaken for agreement.
— Raja Singh (@TigerRajaSingh) June 30, 2025
I speak not just for myself, but for countless karyakartas and voters who stood with us with faith, and who today feel let down.
Jai Shri Ram ???? pic.twitter.com/JZVZppknl2
क्या लिखा त्यागपत्र में
अपने त्यागपत्र में टी राजा ने कहा कि आपका निर्णय पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है। जो कार्यकर्ता पार्टी के अच्छे-बुरे समय हमेशा साथ रहे हैं, उनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा, यह फैसला हमारे लिए ही नहीं बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के लिए एक झटका है। बीजेपी तेलंगाना में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए तैयार थी।
VIDEO | Here's what Telangana BJP MLA T Raja Singh said after resigning from the party:
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2025
"There were several issues within the party's state unit, and I was trying to bring them to the attention of the top leadership. However, some state leaders kept misguiding them. I have only… pic.twitter.com/9fAbgFwiRH
हालांकि अब एक गलत चुनाव ने जीत के सपने को धुंधला कर दिया है।टी राजा ने कहा, बीजेपी से इस्तीफे के बाद भी हिन्दुत्व की विचारधारा से जुड़ाव और धर्म की सेवा जारी रहेगी। मैं हिन्दू समुदाय के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब आवाज में और ज्यादा ताकत होगी।
राजा ने कहा कि यह बेहद कठिन लेकिन जरूरी फैसला था। मैंने यह फैसला अपने लिए ही नहीं बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के लिए लिया है जो कि पार्टी के फैसले से नाखुश हैं। टी राजा ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अपील भी की। Edited by : Sudhir Sharma

