प्रतिष्ठित परमाणु वैज्ञानिक आर चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने भी जताया शोक
R Chidambaram passes away: देश में 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम (R Chidambaram) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। परमाणु ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार (nuclear weapons) कार्यक्रम से जुड़े रहे चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में देर रात 3 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली।
Extremely sorry to announce the passing away of Dr R Chidambaram, one of the key architects of the Indian Nuclear Program. He passed away this morning at the Jaslok Hospital, pic.twitter.com/0fHXxgqL6t
— shivaprasad (@khened) January 4, 2025
उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था।
पीएम मोदी ने भी जताया शोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वैज्ञानिक आर चिदंबरम के निधन पर शोक जताया है। X पर उन्होंने ट्वीट भी किया है।
चिदंबरम को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्मविभूषण प्रदान किया गया था।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
Deeply saddened by the demise of Dr. Rajagopala Chidambaram. He was one of the key architects of Indias nuclear programme and made ground-breaking contributions in strengthening Indias scientific and strategic capabilities. He will be remembered with gratitude by the whole…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2025
चिदंबरम को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्मविभूषण प्रदान किया गया था।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
Edited by: Ravindra Gupta

