Hanuman Chalisa
✕

तेजप्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी आज, रामदेव ने बांधा रक्षा सूत्र

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (07:51 IST)
पटना। योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें उनके पुत्र के विवाह को लेकर शुभकामनाएं दीं और तेज प्रताप यादव को बुरी नजर से बचाने के लिए उनके गले में रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद उन्होंने तेज प्रताप की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या राय को भी शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप आज ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 
 
रामदेव ने कहा, 'मैंने तेज प्रताप को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। जब मैं लालूजी के साथ था तब उन्होंने अपनी होने वाली पुत्रवधु को फोन किया। मैंने फोन पर उन्हें इस बात के लिए धन्यवाद किया कि वह अपने परिवार में सौभाग्य लेकर आई हैं। अब मैं होने वाली वधु को शुभकामना देने के लिए उनके घर जा रहा हूं।'
 
राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री ऐश्वर्या राय के घर पर रामदेव ने होने वाली वधु को शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या के परिवार वालों ने योग गुरु के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। 
 
रामदेव ने कहा, 'लालू और राबड़ी हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह हैं। अब चंद्रिका राय भी मेरे परिवार के जैसे हो गए हैं।'
 
लालू को दी यह सलाह : रामदेव ने लालू से 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के निवास स्थान पर मुलाकात की। वहां उन्होंने राजद प्रमुख को झारखंड उच्च न्यायालय से छह सप्ताह की जमानत मिलने पर भी बधाई दी। साथ ही उन्हें स्वस्थ्य रहने के लिए योगासन करने की सलाह भी दी।
 
उन्होंने कहा, 'मैंने लालू जी से कहा कि वह सुरक्षित अनुलोम - विलोम प्राणायाम का अभ्यास करें। उन्होंने मुझसे कहा कि वह उनके योगाभ्यास की निगरानी के लिए एक प्रशिक्षक का प्रबंध करें जो आवश्यकता होने पर सुधार करवा सके। मैंने कहा कि मैं यह कर दूंगा।' (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख