dharma sangrah
✕

कर्नाटक में करीब 70 प्रतिशत मतदान

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (18:18 IST)
  • कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में कुल 224 सीटें हैं, लेकिन एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित हो गया।राजराजेश्वरी नगर सीट पर भी चुनाव टला। यहां 28 मई को होगा मतदान। 
  • कर्नाटक में मतदान खत्म। करीब 70 फीसदी मतदान।
  • कर्नाटक में तीन बजे तक 56 प्रतिशत वोटिंग। 
  • एक बजे तक 36.9 प्रतिशत मतदान। 
  • यादगिर जिले के सुरापुर तालुक के चिगुराला गांव में मतदान केन्द्र के निकट पथराव की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर पथराव किया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
  • धारवाड़ के कराड़ीगुड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 58 के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगा कि बूथ पर कार्यरत लोग कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुलकर्णी के पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं। 
  • सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान। 
  • शुरुआती रिपोर्ट में ग्रामीण इलाकों में मतदान केन्द्रों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई है जबकि शहरी क्षेत्रों में लोगों में मतदान के प्रति उतना उत्साह देखने को नहीं मिला है।
  • श्रीश्री रविशंकर ने किया मतदान। 
  • वोटिंग में खलल डाल सकती है बारिश, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट
  • कर्नाटक में पहले तीन घंटे में 10 से 15 फीसदी मतदान 
  • सुबह 9 बजे तक 10.8 प्रतिशत मतदान।
  • होलेनेरासिपुरा के बूथ नंबर 2344 पर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने डाला वोट।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों से आज राज्य विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।
  • राजराजेश्वरी नगर सीट पर भी चुनाव टला। यहां 28 मई को होगा मतदान। इस विधानसभा क्षेत्र में एक फ्लैट से करीब 10 हजार मतदाता पहचानपत्र बरामद हुए थे।
  • मतदान के लिए राज्यभर में 58 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • छह सौ मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। 12 हजार संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 
  • राज्य में कुल 2622 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना 15 मई को होगी।  
  • कर्नाटक में मतदान जारी, कई मतदान केंद्रों पर लगी लोगों की कतारें।
  • येदीयुरप्पा का दावा, 140 से 145 सीटें जीतेगी भाजपा। 15 मई को दिल्ली में पीएम से मिलूंगा।
  • राज्य में कांग्रेस, भाजपा, जदएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
  • मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। हालांकि, 1985 से लेकर अब तक कर्नाटक में किसी पार्टी ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं की है।
  • वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं।
  • इस चुनाव सिद्धारमैया, येदियुरप्पा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख