dharma sangrah
✕

लालू पुत्र शिव के रूप में, बहू पार्वती...

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (15:52 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद मुखिया लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप की शादी की चर्चा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप का विवाह पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होने जा रहा है। 
लालू पुत्र का विवाह यूं तो काफी चर्चा में है, लेकिन तेजप्रताप के कुछ समर्थकों ने निवास के बाहर एक पोस्टर लगा दिया है। इस पोस्टर में तेजप्रताप भगवान शिव के रूप में दिखाए गए हैं, जबकि ऐश्वर्या देवी पार्वती के रूप में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में ऊपर लालू यादव, मीसा यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव के फोटो भी लगे हैं। इस पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है कि श्री तेज प्रताप यादव जी एवं ऐश्वर्या राय भाभीजी को विवाह की शुभकामनाएं। 
 
दूसरी और शनिवार शाम होने वाले विवाह समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के लिए 100 खानसामे शाकाहारी खाना बनाएंगे। जयमाला कार्यक्रम बेटनरी कॉलेज मैदान पर होगा। 
 
जानकारी के मुताबिक समारोह में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह, केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, रामविलास पासवान, यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

UP BJP की जंबो प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह भी शामिल

अगला लेख