Hanuman Chalisa
✕

तेजस्वी का आरोप, परिवार में कलह की अफवाहों के पीछे हैं नीतीश, राजद समर्थकों का तोड़ रहे हैं मनोबल

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (10:59 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने परिवार के भीतर किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस तरह की अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से रांची स्थित रिम्स में उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि वे पारिवारिक कलह के निदान के लिए पिता से मिलने गए थे। रविवार को तेजस्वी ने किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि इस तरह की झूठी अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और वे राजद के समर्थकों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र और बिहार में सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाए उनके परिवार के भीतर क्या हो रहा है, उसके जरिए वोट चाहते हैं। यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है। तेजस्वी ने कहा कि राजद आगामी दिसंबर महीने में पटना में एक रैली आयोजित करने पर विचार कर रही है जिसमें महागठबंधन के अलावा समान विचार वाले अन्य दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि विभिन्न दलों के साथ बातचीत के बाद रैली की तिथि तय की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि वह अपने 'संविधान बचाओ, न्याय यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत छह अक्‍टूबर के बाद गोपालगंज से करेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख