dharma sangrah
✕

सुरजेवाला बोले, महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती बिहार सरकार

Updated: मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (15:38 IST)
जैसलमेर। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बिहार सरकार के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को यहां कहा कि बिहार सरकार महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती।
 
इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर सुरजेवाला ने यहां कहा कि इस देश का संविधान और कानून यह कहता है किसी प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश की सरकार की है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है।
ALSO READ: सुशांत के अकाउंट से निकाले गए 50 करोड़ रुपये, फिर भी चुप है मुंबई पुलिस: बिहार डीजीपी
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए। नीतीश कुमार या बिहार की सरकार जबरन पुलिस भेजकर महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र यानी परिधि के अंदर दखलअंदाजी नहीं कर सकते, क्योंकि अगर एक प्रांत की पुलिस दूसरे प्रांत के अंदर जाकर जांच करेंगी तो फिर अराजकता फैल जाएगी और ऐसे मामलों में दूसरे राज्य की पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेना चाहिए।
 
सुरजेवाला ने राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी की हरियाणा में हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान की एसओजी जब हरियाणा गई तो उसने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उस संबद्ध प्रदेश की पुलिस से संपर्क करे, उनका सहयोग ले। यह नहीं कि कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा दे। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख