Hanuman Chalisa

सुप्रिया सुले बोलीं, महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ दूंगी

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (08:35 IST)
मुंबई। बारामती से सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने के लिए हाथ उठाने वाले पुरुष का हाथ तोड़ देंगी।
 
उन्होंने पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद जलगांव में यह बात कही। यह कथित घटना सोमवार को हुई, जब राकांपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुणे दौरे के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर एक ज्ञापन देने की कोशिश की।
 
सुले ने कहा, 'यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया।'
 
राकांपा नेता ने कहा, ‘‘मैं आपको बता रही हूं, अगर राज्य में अब से कोई पुरुष किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं खुद वहां जाऊंगी और उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करूंगी। मैं उसका हाथ तोड़ कर उसे दे दूंगी।'
 
पुणे पुलिस ने सोमवार देर रात महिला राकांपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। भाजपा की स्थानीय इकाई ने आरोपों को झूठा करार दिया।
 
सुले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सभी मामलों में ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, '(सांसद) नवनीत राणा के साथ जो हुआ, उसके बाद उन्होंने बात नहीं की। जब महिलाओं पर हमले किए गए, तो वह कुछ नहीं बोलीं। जब हमारी महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तो वह कुछ नहीं बोलीं। मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह का रुख अकसर अपनाना चाहिए, हम इसका स्वागत करेंगे।'
चित्र सौजन्य : सुप्रिया सुले ट्विटर अकाउंट

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

अगला लेख