Hanuman Chalisa

दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान, राजस्थान में गर्मी से राहत

बुधवार, 18 मई 2022 (08:06 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण में तापमान में फिर बढ़ गया। यहां एक बार फिर गर्मी का कहर दिखाई देगा। हालांकि राजस्थान को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान : आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्लीवासियों को मंगलवार को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली, लेकिन तापमान के आगामी दो दिन में फिर से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
 
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सोमवार के 42.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 45.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। नजफगढ़, मुंगेशपुर और आयानगर के स्वचालित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.2 डिग्री सेल्सियस, 44.6 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी के साथ ‘‘येलो’’ अलर्ट जारी किया है।
 
राजस्थान में गर्मी से राहत : राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट होने और लू का प्रकोप समाप्त होने से प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। विभाग ने आगामी आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर जिलों में लू के चलने की आशंका जताई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44 डिग्री, पिलानी में 43.9 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 43.5 डिग्री, अलवर में 43.3 डिग्री, कोटा में 42.8 डिग्री, जैसलमेर में 42.6 डिग्री, अलवर-बीकानेर–बूंदी में 42.5-42.5 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 42 से 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख