Daily Horoscope
✕

3 सेकंड में पूरा हुआ Supertech Twin Tower ढहाने का ब्लास्ट टेस्ट, 22 मई को मिट्टी में मिल जाएगी इमारत

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (21:06 IST)
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर 93-ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में बने अवैध ट्विन टावर (2 बहुमंजिला इमरात) गिराने के लिए रविवार दोपहर को एक परीक्षण विस्फोट किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे तेज धमाके के साथ यह विस्फोट किया गया।

परीक्षण विस्फोट के दौरान एक टावर के बेसमेंट ओर 13वें फ्लोर पर छह खंभों में करीब चार किलो बारूद लगाया गया था। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 31 अगस्त को सुनवाई के दौरान कानूनों का उल्लंघन कर बनाए गए 2 टावरों (ट्विन टावर) गिराने के लिए आदेश दिए थे।

रविवार के विस्फोट से कितना कंपन हुआ, ध्वनि प्रदूषण कितना हुआ और 22 मई को अंतिम विस्फोट के दिन कितना विस्फोटक इस्तेमाल किया जाएगा, ये रिपोर्ट आने में करीब दस दिन का समय लगेगा। कंपन जांच के लिए छह जगह मशीनें लगाई गई थीं।

हालांकि विस्फोट के मौके पर मौजूद साउथ अफ्रीका की कंपनी जेट डिमोलिसन के अधिकारी का कहना है कि जितना सोचा था, इस टावर का ढांचा उससे अधिक मजबूत है। ऐसे में जितना सोचा था उससे अधिक विस्फोट लगेगा।

शुरुआत में 2500 से 4000 किलोग्राम तक विस्फोटक लगने का अनुमान जताया गया था। ब्लास्ट के दौरान नागरिक पुलिस के साथ रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण का पता लगाने के लिए पीएम 2.5 और 10 के मानक जांचने के लिए मशीन लगा दी गई हैं। साथ ही हवा की दिशा की जांच के लिए मशीन लगाई जाएगी।

आईआईटी चेन्नई, सीबीआरआई और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की देखरेख में परीक्षण विस्फोट हुआ।पुलिस उपायुक्त यातायात गणेश पी शाहा ने बताया कि परीक्षण विस्फोट के दौरान सिर्फ टावर के सामने वाली सड़क को यातयात के लिए बंद किया गया था, बाकी सड़कों पर यातायात जारी रहा।(भाषा)
File photo

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख