ganesh chaturthi
✕

मध्‍यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद कर्फ्यू, कई घायल

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (20:54 IST)
बड़वानी/ खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा और खरगोन जिला मुख्यालय पर आज रामनवमी के जुलूस को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते तनाव की स्थिति निर्मित होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम को बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित जोगवाड़ा रोड पर मुख्य जुलूस में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर कथित तौर पर पथराव के बाद भगदड़ मच गई और इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप मौसम चौराहे स्थित एक स्थल पर तोड़फोड़ हो गई।

इसी दौरान जय हिंद चौक और क्रांति चौक पर भी दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसमें सेंधवा के नगर निरीक्षक बलदेव मुजाल्दा और एक अन्य पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सेंधवा पहुंच गए हैं।

सेंधवा में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इसी तरह खरगोन के एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तालाब चौक पर जुलूस निकलने के पूर्व पथराव के उपरांत पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

छिटपुट आगजनी और उपद्रव के भी समाचार है। इसके चलते उक्त क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। संबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख