1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 killed in fire at spa center in Noida

नोएडा में स्पा सेंटर में भीषण आग, महिला समेत 2 लोगों की मौत

noida
नोएडा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्‍पा सेंटर में साफ-सफाई के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग में एक महिला समेत 2 लोगों की जलने से मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, गुरुवार शाम को यहां एक स्पा सेंटर में अचानक आग लग गई। इस स्पा सेंटर को 2 दिन पहले ही खोला गया था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।

आग लगने की सूचना पर 3 दमकल गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
अगला लेख
खुशखबर, IT कंपनियां मार्च तक करेंगी 3.6 लाख नए लोगों की भर्तियां