Daily Horoscope
✕

कोटा के होस्‍टल में छात्रा से दुष्‍कर्म, NEET की कर रही थी तैयारी

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (00:56 IST)
Rape of student in hostel : राजस्थान के कोटा जिले में कोचिंग कर रहे छात्रों के लिए खाना लाने वाले लड़के और एक छात्रावास के मालिक को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ बार-बार बलात्कार और उसे धमकाने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़की बिहार की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ यहां छात्रावास में रह रही थी। छात्रा ने मंगलवार को अपनी शिकायत में बताया कि खाना लाने वाले लड़के ने बार-बार उसका बलात्कार किया, जबकि छात्रावास के मालिक ने इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी।
 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लड़का खाना देने के लिए उसके कमरे में आता था और दोनों में परिचय हो गया था। जान-पहचान का फायदा उठाकर फरवरी में लड़के ने उसे शराब पीने का लालच दिया और जब वह नशे में हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना की वीडियो बना ली थी।
 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़के ने ब्लैकमेल कर छह से सात बार उसका बलात्कार किया। जब पीड़िता मदद के लिए होस्टल मालिक के पास पहुंची, तो उसने पहले उसे टिफिन पहुंचाने वाले लड़के से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की।
 
जब उसने इनकार कर दिया, तो होस्टल के मालिक ने पीड़िता को चेतावनी दी कि उसके किसी भी कदम से उसके घरवालों के सामने मामला खुल जाएगा और उनकी बदनामी हो जाएगी। पुलिस ने लड़के और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख