dharma sangrah
✕

विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में देरी नहीं करना चाहता : राहुल नार्वेकर

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (00:44 IST)
Disqualification case against MLAs : महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को कहा कि वह शिवसेना के कुछ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में देरी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने न्याय में विलंब होने से न्याय से वंचित होने की कहावत का हवाला देते हुए दावा किया कि जल्दबाजी में किए गए न्याय से न्याय दफन हो जाता है।
 
पिछले साल शिवसेना उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटों में विभाजित हो गई थी, जिसके बाद शिंदे ने मुख्यमंत्री के खेमे के कई विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध करते हुए अध्यक्ष के पास याचिका दायर की थी। उच्चतम न्यायालय ने शिंदे और कई विधायकों के खिलाफ अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर निर्णय करने में हो रही देरी पर शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया।
 
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा, किसी को तो (विधानसभा) अध्यक्ष को यह सलाह देनी होगी। वह उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अनेदखी नहीं कर सकते हैं। पी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए नार्वेकर ने कहा, जिस तरह न्याय में देरी करना न्याय न देने के समान है, उसी तरह जल्दबाजी में किए गए न्याय से न्याय दफन हो जाता है।
 
नार्वेकर ने कहा, मैं कार्यवाही में देरी नहीं करना चाहता। लेकिन मैं जल्दबाजी कोई भी फैसला नहीं करना चाहता। नार्वेकर ने कहा कि वह अयोग्यता से संबंधित विधानसभा नियमों के साथ-साथ संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम कर रहे हैं।
 
उच्चतम न्यायालय ने 18 सितंबर को अध्यक्ष को शिंदे और अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले के लिए समयसीमा बताने का निर्देश दिया था। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) लगातार दावा कर रही है कि नार्वेकर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख