ramcharitmanas

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (11:35 IST)
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की एक छात्रा चौथी मंजिल से कूद गई। घटना से मेडिकल कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छात्रा का कूदते हुए वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद करके वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी और प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। वहीं छात्रा को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
 
सुभारती मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाली इस छात्रा का नाम वानिया है। वानिया इसी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा है। बुधवार की शाम अचानक से वानिया ने कॉलेज कैंपस के अंदर छलांग लगा दी और अब वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 20 वर्षीय वानिया मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर की रहने वाली है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा को जैसे ही लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर खड़े सुरक्षा गार्डों ने देखा तो शोर मचा दिया और उसे बचाने के लिए भागे। लेकिन वे उसे जमीन पर गिरने से पहले पकड़ नहीं सके। छात्रा जिस जगह गिरी, वहां की जमीन कच्ची थी जिसके चलते उसकी जान तो बच गई है लेकिन रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
 
घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने कभी कोई समस्या नहीं बताई, वहीं पुलिस छात्रा के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों को खोजने में जुट गई है। वानिया के परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
 
मेरठ एसपी ग्रामीण केशव कुमार के मुताबिक छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल, उसके साथियों और सुभारती प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है, वहीं इस पूरे प्रकरण पर परिवार ने मीडिया के सामने चुप्पी साध रखी है। कुछ लोग दबे स्वर में कह रहे हैं कि वानिया और उसके साथी का झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। पुलिस जांच या छात्रा के होश में आने से ही स्पष्ट हो पाएगा कि वानिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया?
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख