dharma sangrah

श्रीनगर के कई हिस्सों में लगाया गया प्रतिबंध

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (16:06 IST)
श्रीनगर। पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई में 2 नागरिकों की मौत के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सोमवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के 5 पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नौहट्टा, रैनाबाड़ी, खानयार, एम आर गंज और सफाकदल पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में 2 नागरिकों की मौत को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।
 
पुलवामा और शोपियां जिले में पथराव कर रही भीड़ पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई में क्रमश: 2 युवकों ओवैस शफी और मोहम्मद सईद भट की मौत हो गई थी। पुलवामा के काकापोरा में रविवार को छर्रे लगने से घायल हुए युवक शफी (22) को यहां एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
वहीं भट्ट को शोपियां के अवनीरा में मुठभेड़ स्थल के निकट गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रविवार को रात उसकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए थे।
 
मौजूदा स्थिति को देखते हुए घाटी में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार को बंद कर दिया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय और इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कक्षा कार्य भी निलंबित हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख